फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम ने दिया पांच लाख का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम ने दिया पांच लाख का मुआवजा
विज्ञापन

सोरोंजी। सोरों ब्लाक के ग्राम नगला केहर के मजरा कुठार में चार माह पहले विजय सिंह की आठ वर्षीय बेटी भूरी की करंट लगने से मौत हो गई थी। खेत पर काम करते समय विद्युत तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया था। विद्युत निगम के जेई के खिलाफ विजय सिंह ने तहरीर पुलिस को दी। विद्युत निगम ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की। इसमें पाया गया कि एचटी लाइन के फाल्ट के कारण ही बालिका की मौत हुई हैं। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने 5 लाख रुपये का चेक मुआवजे के तौर पर बालिका के पिता विजय सिंह को सौंपा। विजय ने बताया कि भाजपा नेता महेंद्र सिंह राना व भाजपा बूथ अध्यक्ष कुंवर पाल कुशवाहा ने उनका सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें