आगरा। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली विभाग एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना 2025-26 शुरू करने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। अपनी योजना की प्रणाली में अपग्रेड करने के लिए 29 नवंबर रात 10 बजे से 30 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक 14 घंटे के लिए बिलिंग प्रणाली, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल और यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएं जैसे बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रीचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि सभी बंद रहेंगी।