फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रिशिन की मौत

Fri, 23 Jun 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के एक मैरिज हाल में बृहस्पतिवार की रात काम करने के दौरान इलेक्ट्रिशिन की करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। आनन फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट लगने से मृत गौरव 20 पुत्र सत्यवीर एटा जिले के देहात थाना क्षेत्र के फरीदा गांव का निवासी था। बताया गया कि युवक रात के समय अंमापुर रोड स्थित एक मैरिज लॉन में फिटिंग का कार्य कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। युवक के साथी उसे अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेजी। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार में हादसे के बाद चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें