फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत कर्मी आज करेंगे कार्य बहिष्कार

Tue, 14 Mar 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के मध्य हुई वार्ता असफल हो गई। विद्युत कर्मियों 3 दिसंबर को हुए समझौता का क्रियान्वयन न करने पर आक्रोश जताया। कर्मियों ने सोरों गेट आंबेडकर पार्क से प्रभु पार्क तक मशाल जुलूस निकाला। वहीं बुधवार से कार्य बहिष्कार किए जाने की घोषणा तथा बृहस्पतिवार से 72 घंटे की हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक उपखंड अधिकारी महावीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए। तीन दिसंबर को जो समझौता ऊर्जा मंत्री के साथ हुआ था उस पर अमल किया जाए। यदि समझौता पर अमल नहीं होता है तो प्रदेश नेेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन को जारी रखा जाएगा। बुधवार को कार्य बहिष्कार और बृहस्पतिवार से सांकेतिक हड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मियों के हितों के लिए संघर्ष समिति किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। मशाल जुलूस सोरों गेट से बारहद्वारी, नदरई गेट बाजार, गांधी मूर्ति होता हुआ प्रभु पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस के दौरान उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार झा, पंकज, रमेश कुमार, अवर अभियंता कामरान खान, सुबोध चौहान सहित अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें