मैनपुरी। गर्मी बढ़ते ही शहर से लेकर देहात तक बिजली के फाॅल्ट बढ़ने लगे हैं। फाॅल्ट बढ़ने से लोगों को रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। एक फाॅल्ट सही करने में कर्मचारियों की ओर से दो से तीन घंटे तक का शट डाउन लिया जाता है। लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग ने गर्मी से पहले ही भरपूर बिजली आपूर्ति देने का दावा किया था। लेकिन गर्मी बढ़ते ही बिजली विभाग के दावे खोखले साबित होने लगे हैं। शहर से लेकर देहात तक फाल्ट के नाम पर घंटों की बिजली कटौती की जा रही है। एक फाॅल्ट सही करने में कर्मचारी दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद करा रहे हैं।
बिजली फाॅल्ट होने से लोग गर्मी में परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी में जब बिजली की खपत बढ़ती है तो बिजली विभाग को फाॅल्ट रोकने के लिए इंतजाम करने चाहिए। फाॅल्ट सही करने के लिए कम से कम समय तक ही आपूर्ति बंद करनी चाहिए। जबकि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे, तहसील क्षेत्र में 22 घंटे तथा देहात में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति देने के निर्देश हैं।