बिजली की लाइन तोड़ने के विरोध पर पिटाई का शिकार हुआ खोड इटायली का कपिल यादव
बाह। खोड़ इटायली गांव में सोमवार की रात मैक्स लोडर की लट्ठा में मारी गई टक्कर से टूट कर घर पर गिरे बिजली तार का विरोध करने पर युवक की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। खोड़ इटायली के कपिल यादव ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात 9 बजे डेयरी की मैक्स लोडर ने लट्ठे में टक्कर मार दी थी, जिससे बिजली का तार टूट कर उनके घर पर गिरा था। वहां पशु बंधे हुए थे। मैक्स लोडर वालों का विरोध किया, तो गांव के तीन लोगों ने उनको थप्पड़ मारे, पत्थर मार कर सिर फोड़ दिया। भीड़ जमा होने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाह पुलिस ने घायल कपिल यादव का मेडीकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया मेडीकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।