फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली का पोल घर के ऊपर गिरा, दो बच्चे बाल-बाल बचे

Sat, 24 Aug 2024 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत कादरगंज पुख्ता में एक बिजली का पोल घर पर गिरने से दो बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने विभाग से यहां लगे अन्य बिजली के खंभों की जांच करने और जर्जर स्थिति वाले खंभे बदलने की मांग की है।कादरगंज पुख्ता में बाजार से पूर्व में काफी घनी बस्ती है, जिसमें अधिकांश अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। यहां पर गांव में बिजली सप्लाई के लिए लोहे के बिजली के खंभे लगे हुए हैं। यह 10 साल पहले लगाए गए थे। लोहे के होने के कारण यह नीचे से गल कर खराब हो चुके हैं। बृहस्पतिवार की शाम को एक बंदर ने बिजली के खंभे को जोर से हिलाया। इससे यह खंभा टूट कर सैंपल पुत्र दिवारी लाल के घर पर गिरा। उस समय घर में दो बच्चे खेल रहे थे। खंभे के तेजी से दीवार गिरने से कुछ ईंट निकलकर आंगन में खेल रहे बच्चों के पास गिरी। इसमें बच्चे बाल-बाल बच गए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें