फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली का पोल टूटकर गिरा, हादसा बचा

विज्ञापन
कासगंज के सोरोंजी के मोहल्ला मड़ई में गिरा विद्युत पोल । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थंनगरी के मड़ई मोहल्ले में शनिवार को सीमेंट का विद्युत पोल नीचे से टूट कर गिर गया। इस दौरान इस पोल से संबंधित छह घरों की बिजली आपूर्ति तो ठप हुई ही, साथ ही साथ जिस समय पोल गिरा वहां कोई मौजूद नहीं था। इससे लोग बाल बाल बच गए। बड़ा हादसा टलने से लोगाें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मड़ई मोहल्ला में विद्युत पोल काफी दिनों से जर्जर हाल में पड़ा था। शनिवार को दोपहर के समय वह अचानक टूटकर गिर गया और सामने बने मकान की दीवार से टिक गया। वैसे तो इस मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। लेकिन गनीमत रही कि जिस समय पोल टूटकर सड़क पर नहीं गिरा, सड़क से कोई नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पोल के टूटने से आसपास के छह मकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने शीघ्र दूसरा पोल लगवाकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग विद्युत निगम के अधिकारियों से की है। मांग करने वालों में मुन्ना लाल शुक्ल, यशोधर रावत, सुरेश साहू, दीपक पाराशर, विवेक रावत आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें