फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत केबल जली, 14 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Tue, 13 May 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विश्व बैंक कॉलोनी में विद्युत केबिल में फाल्ट होने पर लगी आग।
विज्ञापन
कासगंज। विश्व बैंक कालोनी में सोमवार को केबलों में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान करीब 14 घंटे लोग परेशान रहे। पोल लगाते समय पाइप लाइन टूट जाने से लोगों के सामने पेयजल की भी किल्लत हो गई। गर्मी के मौसम में बिजली व पानी संकट से लोग परेशान नजर आए।कॉलोनी में जर्जर लटकी विद्युत केबल में सुबह लगभग 5:30 बजे अचानक आग लग गई। लाेगों ने बिजली निगम का फोन किए लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ तो उन्होंने डीएम को शिकायत कर दी। इसके बाद निगम ने आपूर्ति बंद मरम्मत का कार्य शुरू कराया। इस दौरान लटकती विद्युत केबल को व्यवस्थित करने के लिए तीन नए पोल लगाने के लिए गड्ढे खोदे गए तो पानी की पाइप लाइन फूट गई। इससे बस्ती में पानी भरने लगा। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद पाइप लाइन को ठीक कराया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पाइप लाइन ठीक हो सकी। पानी की सप्लाई बाधित हो जाने से लोग आस-पास के हैंडपंपों से पेयजल भरकर घरों तक ले गए। बिजली की जर्जर लाइन के स्थान पर नई केबल डालने का काम शाम तक पूरा किया जा सका। इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे विद्युत आपूर्ति तो चालू हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि नए विद्युत पोल लगाने का काम फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें