फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कॉलेजों में निर्वाचन साक्षरता क्लब खुलेंगे

Fri, 30 Oct 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बृहस्पतिवार को शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य और विभिन्न शैक्षिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उनसे युवाओं को लोकतंत्र में जागरूक और जिम्मेदार भागीदारी प्रेरित करने के लिए आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में निर्वाचन साक्षरता क्लब और 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के लिए हेल्प डेस्क खोली जाएं, जिससे अधिक से अधिक युवा को मतदान से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन और 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें