कासगंज। जनपद की सात विकास खंडो में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त हुए 25 सदस्यों के लिए उप चुनाव की प्रक्रिया शुरु हुई है। जिसके लिए समय सारिणी घोषित की गई है। मतदान छह अगस्त को होगा और मतगणना 8 अगस्त की जाएगी। विकास खंड गंजडुंडवारा में चार, अमांपुर में एक, सहावर में सात, सिढ़पुरा में चार और सोरोंजी में छह ग्राम पंचायत सदस्यों की मृत्यु होने के कारण पद रिक्त हो गए। जबकि पटियाली विकास खंड में एक ग्राम पंचायत में सदस्य द्वारा त्याग पत्र देने से पद रिक्त हुआ। इन 25 रिक्त पदों पर चुनाव की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरु हो रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय मेधा रूपम ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 23 जुलाई को, उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 24 जुलाई, प्रतीक चिन्ह आंवटन 23 जुलाई को तीन बजे से, मतदान छह अगस्त को सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा, वहीं मतगणना आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से शुरु होकर कार्य समाप्ति तक चलेगी।