कासगंज। एटा लोकसभा क्षेत्र चुनाव के लिए सामान्य प्रेक्षक ललित कुमार दाहिमा, पुलिस प्रेक्षक योगेश दधीच, व्यय प्रेक्षक रामसिंह गुर्जर ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी सुधा वर्मा, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्रेक्षकों को दी।बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रेक्षकों को बिंदुवार व्यवस्थाओं के संबंध में बताया। मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाइजेशन 22 अप्रैल को होगा। वहीं द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 29 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा। ईवीएम का रेंडमाइजेशन 24 अप्रैल को होगा। उड़नदस्ता, सर्विलांस टीमें, स्टेटिक टीमें क्रिटिकल बूथों एवं वल्नरेबल बूथों की वेबकास्टिंग आदि के बारे में बताया। व्यय प्रेक्षक रामसिंह गुर्जर ने कहा कि एसएसटी टीमें ड्यूटी स्थल पर बिना लापरवाही के ड्यूटी करें। यदि कोई टीम अनुपस्थित पाई जाएगी तो कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस प्रेक्षक योगेश दधीच ने चुनाव आयोग के निर्देशों अनुरूप आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक ललित दाहिमा ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार अधिकारी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।