फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Booth: आगरा में 165 मतदेय स्थल हो जाएंगे कम, ये है इसके पीछे की वजह

Sat, 27 Aug 2022 02:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में 1200 की जगह 1500 मतदाताओं की संख्या होने के कारण ये बदलाव किया जा रहा है। एत्मादपुर में 34 और फतेहपुर सीकरी में 33 मतदेय स्थलों को कम किया जा रहा है।
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी मतदेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इस बार चुनाव में 165 मतदेय स्थल कम हो जाएंगे। 1200 मतदाताओं की जगह 1500 मतदाता हर मतदेय स्थल पर करने के कारण यह बदलाव आया है। निर्वाचन विभाग ने जिले की 9 विधानसभा सीटों में मतदेय स्थलों का इसी आधार पर चयन किया है। इनमें सबसे ज्यादा एत्मादपुर में 34 मतदेय स्थल कम होंगे, जबकि दक्षिण विधानसभा में एक भी स्थल कम नहीं होगा।
विज्ञापन


आगरा में 1761 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 3911 मतदेय स्थल बनाए गए थे। कोरोना संक्रमण के कारण मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या कम करके 1200 कर दी गई थी। अब नए बदलाव के बाद 3911 मतदेय स्थलों में से 165 स्थल घट जाएंगे, जिससे इनकी संख्या अब 3746 हो जाएगी।

किस विधानसभा में कितने बूथ किए जा रहे कम

एत्मादपुर- 34
फतेहपुर सीकरी- 33
आगरा छावनी-  25
फतेहाबाद - 25
आगरा ग्रामीण -  14
खेरागढ़ - 14
बाह  - 14
आगरा उत्तर - 06
आगरा दक्षिण  - 00

सितंबर में अंतिम प्रकाशन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि सितंबर में मतदेय स्थलों की सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। 27 अगस्त तक मतदेय स्थलों के लिए आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। प्रस्तावित स्थलों की सूची राजनैतिक दलों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें