फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज पर बिछड़ीं बुजुर्ग महिला, पुलिस ने 20 मिनट में मिलाया

विज्ञापन
.ताज पर ग्रुप से बिछडी बुजुर्ग महिला पर्यटक। स्रोत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल देखने आईं लखीमपुर खीरी की 75 वर्षीय छुआरा बेगम अपने पर्यटक समूह से बिछड़ गईं। ताज सुरक्षा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मात्र 20 मिनट में परिजनों से मिला दिया। मंगलवार को लखीमपुर खीरी से 50 पर्यटकों का एक समूह ताज देखने आया था। ताज दीदार के बाद बाहर निकलते समय छुआरा बेगम अपने समूह से बिछड़ गईं। उन्होंने ताज सुरक्षा के उपनिरीक्षक शिवराज सिंह को सूचना दी। पुलिस ने रेडियो घोषणा के जरिये 20 मिनट में उन्हें समूह से मिला दिया। महिला के परिजनों ने आगरा पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें