खेरागढ़ (आगरा)। थाना क्षेत्र के बसई नवाब मार्ग पर शनिवार को पुल के समीप किसी वाहन की टक्कर लगने से वृद्ध की जान चली गई।
राजस्थान के शाहपुर, थाना कौलानी जिला धौलपुर निवासी देवीराम (75) शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे पुत्र गिर्राज के साथ पैदल नवाब बसई की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में देवीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा पहुंचने पर चिकित्सकों ने देवीराम को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष खेरागढ़ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।