फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एकता क्रिकेट क्लब ने डीसीएफ को 15 रनों से हराया

Wed, 03 Jan 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान में एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग का आयोजन हो रहा है। बुधवार को एकता क्रिकेट क्लब और डीसीएफ इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला है। इसमें एकता क्लब ने 15 रनों से जीत दर्ज की। एकता क्लब के गिरीश को मैनऑफद मैच का पुरस्कार एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा और सचिव बीडी शुक्ला ने प्रदान किया।
विज्ञापन

एकता क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। विजय शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। गिरीश रतोरी ने 37 और माधव ने नाबाद 18 रन बनाए। डीसीएफ इलेवन के गेंदबाज देवेंद्र तरौलिया ने तीन और रितिक शर्मा ने दो विकेट लिए।


जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीएफ इलेविन को शुरुआती झटके लगे, लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला फिर भी टीम को जीत नहीं दिला सके। डीसीएफ की पूरी टीम 19.4 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। देवेन्द्र तरोलिया ने 48, देवा चैहान ने 40 और रोहित ने 24 रन बनाए। एकता क्लब के गिरीश ने चार और कप्तान इमरान खान ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन



मैच में अंपायरिंग शिशिर मल्होत्रा और आसिफ रजा ने, स्कोरिंग मोहित प्रकाश सक्सेना और अजय कुमार शर्मा ने की। कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की। पूर्व में लाॅर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी के निदेशक डाॅ. राकेश गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर


डाॅ. बीके सिंह, एड, अनुपम गुप्ता, एसपीएस चौहान, आलोक गुप्ता, देवेश चतुर्वेदी, प्रवीन भंसाली, प्रशांत मिश्रा, प्रबल प्रताप सिंह, पंकज राठौर, प्रमोद दुबे बाबा, आरजू सक्सेना, मायाशंकर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें