फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में बालक डूबा, इलाज में देरी से हुई मौत

Wed, 09 Oct 2019 12:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
शमसाबाद क्षेत्र के कालूपुरा से प्रतिमा विसर्जन के लिए लोगों के साथ पिनाहट के अरनौटा घाट गए आठ वर्षीय बालक की उटंगन नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्राम कालूपुरा में मातारानी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को ग्रामीण पिनाहट के अरनौटा पुल के समीप उटंगन नदी में विसर्जन के लिए गए। गांव के गोविंद का पुत्र कन्हैया (8) भी लोगों के साथ ट्राली में सवार हो गया। लौटते समय लोगों ने देखा तो कन्हैया नहीं था। उसके कपड़े रखे हुए थे। 

खोजबीन के दौरान वह नदी में उतराया दिखा। उसे निकालकर चिकित्सक के पास ले गए। जहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। पर, आगरा के लिए साधन नहीं मिलने पर लोग शमसाबाद अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कन्हैया कक्षा दो का छात्र था। उसकी मौत से घर में मातम पसरा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें