फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मरम्मत के चलते आठ ट्रेनें निरस्त, छह के रूट बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज । लखनऊ के पास मानक नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम चलने से कानपुर- कासगंज रेल लाइन पर दो सितंबर तक आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। छह के रूट बदले गए हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

29 अगस्त की अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस और 30 अगस्त को लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस बंद रहेगी। छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन 29 अगस्त से दो सितंबर तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस 30 अगस्त को नहीं आएगी। लखनऊ- कासगंज के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन दो सितंबर तक निरस्त रहेगी।
इसके अलावा 29 अगस्त को कवि गुरु एक्सप्रेस, 31 अगस्त व एक सितंबर को आने वाली हमसफर एक्सप्रेस कासगंज से नहीं गुजरेगी। जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन 30 अगस्त को, अहमदाबाद- गोरखपुर एक्सप्रेस एक सितंबर और गोरखपुर -अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन 29 अगस्त को कासगंज से होकर नहीं गुजरेगी। ट्रेनों के निरस्त होने और रूट दलने से यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मरम्मत के चलते ट्रेनों को निरस्त और रूट बदले गए हैं। जिन यात्रियों का टिकट बुक थी, उनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें