कासगंज में ईद पर्व पर बिलराम गेट पुराने ईदगाह में नमाज अदा करते लोग।
कासगंज। ईद-उल-फितर सोमवार को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। ईदगाह और जिले की अन्य मस्जिदों में अकीदतमंदों नमाज अदा की। उन्होंने देश और समाज की तरक्की और अमन-चैन की दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं, महिलाएं ने घरों पर विधिवत नमाज अदा की। नमाज के दौरान सभी नमाज स्थलों पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रही। पुलिसबल तैनात रहा और अधिकारी मुस्तैद रहे। जिला मुख्यालय पर आजाद गांधी इंटर कॉलेज, किसरोली रोड नई ईदगाह, कब्रिस्तान छर्रा अड्डा ईदगाह, सराय वाली मस्जिद, चकैय्या मस्जिद, अहरौली, बिलराम ढोलना सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नए वस्त्र पहनकर सुबह ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचना शुरू हो गए। सभी जगह शांतिपूर्वक नमाज हुई। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, बड़े-बुजुर्गों ने बच्चों को ईदी दी। ईदी पाकर उनके चेहरों पर खुशी दौड़ गई। उन्होंने दुकानों पर पहुंचकर अपनी मनपसंद चीजें खरीदीं।वहीं, महिलाओं ने घरों पर नमाज अदा की।