फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिले में होंगे प्रयास

Sun, 26 Mar 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हर प्रयास किया जाएगा। मरीजों को अस्पतालों में दवा और जांच की सुविधा सयम से मिलेगी। डॉक्टरों को समय से अस्पताल पहुंचकर ड्यूटी करनी होगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी। राजस्व राज्य मंत्री शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

राजस्व राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का धरातल पर अमल हो और हर पात्र को योजना का लाभ मिले। इसके लिए बिना पूर्व सूचना के स्थलीय निरीक्षण किए जाएंगे। सरकार की मंशा हर पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि हर जिले में मेडीकल कॉलेज का संचालन होगा। आवासहीन परिवारों को आवास योजना का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जीरों टोलरेंस की नीति के तहत सरकार ने एक साल में माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। अपराधी कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। कब्जे हटवाकर जमीन मालिकों को कब्जे दिलाए जा रहे हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में वर्ष 2017 के बाद व्यापक बदलाव हुआ है। ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ बेरोजगारों को रोजगार दिए गए हैं। कानून व्यवस्था में वर्ष 2017 से पूर्व की स्थिति बदली है।
विज्ञापन

राजस्व राज्य मंत्री ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट के बाद जिले का औद्योगिक वातावरण भी बदलेगा। उद्योग लगाने वालों को जरूरत के मुताबिक जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। मैनपुरी की पहचान विकाशील जिले के रूप में बनाई जाएगी। विधायक भोगांव रामनरेश अग्रिहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसपी विनोद कुमार, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्रा, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें