फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑपरेशन सिंदूर का सेंधा नमक की कीमतों पर असर

Sat, 07 Jun 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। पाकिस्तान से आने वाले सेंधा नमक की कीमतों भारी बढ़ोतरी हुई है। एक माह पहले तक 30 रुपये किलो मिलने वाला सेंधा नमक अब 60 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। सेंधा नमक, जिसे लाहौरी नमक भी कहा जाता है। हिन्दू धर्म के व्रत में इस्तेमाल होने वाला सेंधा नमक पाकिस्तान से आता था। पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। भारत-पाक के बीच तनाव का सीधा असर व्यापार पर भी पड़ा है। पाकिस्तान से आने वाली वस्तुओं के आयात पर रोक के बाद सेंधा नमक की कीमत बढ़ गई हैं। किराना व्यवसायी भगवान दयाल गुप्ता भन्नू ने बताया कि एक माह के भीतर सेंधा नमक की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। एक माह पहले खुले सेंधा नमक की कीमत 30 रुपये प्रति किलो थी, अब बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। वहीं पैकेट बंद सेंधा नमक की कीमत 40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो हो गई है। उनका कहना है कि अभी थोक व्यापारियों के पास पुराना स्टॉक है, स्टाॅक खत्म होने के बाद सेंधा नमक की कीमत और बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें