फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संगठित रहते हुए बच्चों को करें शिक्षित

Sun, 24 Mar 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा मैनपुरी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन महासभा के कार्यालय आगरा बाईपास रोड पर मनाया गया। मुख्य अतिथि राम आधार यादव ने कहा कि शिक्षित समाज ही उन्नति कर सकता है। इसलिए संगठित रहते हुए अपने पाल्यों को अच्छी शिक्षा अवश्य दिलाएं। इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का महासभा के अध्यक्ष प्रधानाचार्य अजय यादव एवं महासचिव रविंदर सिंह यादव एडवोकेट ने माल्यार्पण कर एवं पित्त वस्त्र बैठकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह यादव ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम आधार यादव रहे। जिला अध्यक्ष प्रधानाचार्य अजय यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस समय समाज को संगठित होने की बहुत आवश्यकता है। समाज में व्याप्त कुरीतियों को सबको मिलजुल कर समाप्त करना होगा। जब समाज शिक्षित होगा तो पाखंड से अपने आप दूर हो जाएगा इसलिए शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. आरएस यादव, डॉ. मनोज कुमार यादव, एड, बलवीर सिंह यादव, डॉ. केके यादव, डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव, प्रेमसागर यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें