फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

Sun, 19 Jan 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सिढ़पुरा में एंबुलेंस में जन्मा बच्चा।
विज्ञापन
सिढ़पुरा। एक महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। गांव मधूपुरा निवासी जीशान ने अपनी पत्नी अनु को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार सुबह 10:00 बजे सरकारी एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। कुछ ही देर बाद एंबुलेंस उनके घर पर पहुंच गई। जब महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था तभी उसकी प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसके बाद एमटी पिंकू कुमार ने आशा गीता, एंबुलेंस चालक पुष्पेंद्र यादव की मदद से प्रसव कराया। इसके बाद मां व उसके बच्चे को स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। स्टाफ नर्स पूनम ने बताया जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें