फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी में ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, अंदर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित निकाला; देखें वीडियो

Sat, 26 Sep 2026 08:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के अवधपुरी में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट के बाद घर में भीषण आग लग गई। घर के अंदर फंसे तीन लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
विज्ञापन
चार्जिंग में लगी स्कूटी में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अवधपुरी के पुष्पांजलि फेज-3 में शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट के बाद घर में भीषण आग लग गई। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर अवधपुरी पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, घर के अंदर तीन लोग फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद बिजली की लाइन काटकर जलती स्कूटी को घर से बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट/ब्लास्ट के कारण स्कूटी में आग लगी। इसकी चपेट में साइकिल, वॉशिंग मशीन समेत अन्य सामान भी आ गया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें