रामपुर में धू धूकर जलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर में सोमवार को ई-स्कूटर से खेत पर जाते समय आग लग गई। किसान ने चलती स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। किसान रामू पुत्र गुलाब सिंह ने बताया कि रास्ते में जाते समय स्कूटी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पूरी तरह जल चुकी थी। संवाद