कासगंज। सोरोंजी मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 9 बजे भिटौना के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने तीन गंभीर घायलों को रेफर कर दिया। घायल सवार दवा लेने जिला अस्पताल आ रहे थे। शहर से सवारियां लेकर जिला अस्पताल जा रहा ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार नगर के मोहल्ला नवाब निवासी नूर फातिमा (66), मादिया (07), असमत (56), बिलराम गेट निवासी जाहिद अली (48), उसकी पुत्री तबस्सुम (14) और सोरोंजी के इस्माइलपुर निवासी शिशुपाल यादव (54) घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर हादसे की सूचना हेल्पलाइन नंबर 108 दी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने घायलों को प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने शिशुपाल यादव, नूर फातिमा और जावेद अली की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।