फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बन लूटा ई-रिक्शा, 12 घंटे में बरामद

सार

क्षेत्र के कल्याण पुर मार्ग से शनिवार की देर शाम तीन लोगों ने सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठकर रास्ते में ई-रिक्शा लूट लिया।पुलिस ने 12 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया है।पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।शनिवार देर शाम ई-रिक्शा चालक सर्वेश अपने घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। क्षेत्र के कल्याण पुर मार्ग से शनिवार की देर शाम तीन लोगों ने सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठकर रास्ते में ई-रिक्शा लूट लिया। विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला बोल दिया। पुलिस ने 12 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया है। दो नाबालिग आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है। वहीं घटना का मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम ई-रिक्शा चालक सर्वेश अपने घर वापस जा रहा था। तभी तीन लोगों ने उसे गढ़ी अड्डे पर रोक लिया। उन्होंने कहा कि हमें कल्याणपुर जाना है। इस पर सर्वेश ने उन्हें अपने रिक्शे में बैठा लिया। कल्याणपुर आईटीआई के पास पहुंचने पर तीनों आरोपियों ने किसी बहाने ई-रिक्शा रुकवा लिया। इसके बाद सर्वेश के साथ मारपीट करते हुए उससे ई-रिक्शा छीन कर आरोपी फरार हो गए। इस पर उसने चीख-पुकार मचा दी। आवाज सुनकर राहगीर रुक गए। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कल्याणपुर चौराहे के पास आम के बाग से ई-रिक्शा बरामद कर लिया। आम के पेड़ की आड़ में बैठे आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथी का नाम राजाराम बताया । पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि ई-रिक्शा लूटने के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। मुखबिर की सूचना पर कल्याण पुर आम के बाग से ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया है। दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मुख्य आरोपी राजाराम फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें