फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ई-रिक्शा चालक लापता, अपहरण की आशंका, सीसीटीवी में दिखा कुछ ऐसा कि परिवार हुआ हैरान

Fri, 31 Dec 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एक ऑटो चालक ई-रिक्शा की बैटरी निकालकर लेकर जाता नजर आया। मगर, फिरोज नहीं दिखे। 
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालका का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आजमपाड़ा स्थित केशर विहार निवासी ई-रिक्शा चालक फिरोज (57) बुधवार शाम को लापता हो गया। उसका ई-रिक्शा राज नगर स्थित रेलवे पुल के पास लावारिस हालत में मिला है। सूचना पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में फिरोज तो नजर नहीं आया, लेकिन ऑटो में आया चोर ई-रिक्शा से बैटरी खोलकर ले जाते नजर आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

अलबतिया तक चलाते थे रिक्शा
भाई सोना ने बताया कि फिरोज रामनगर पुलिया से अलबतिया तक ई-रिक्शा चलाते हैं। बुधवार सुबह तकरीबन 10:30 बजे वो घर से निकले। शाम तक घर नहीं लौटकर आने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उनका रिक्शा राज नगर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास लावारिस हालत में खड़ा मिल गया। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
आसपास के सीसीटीवी चेक किए
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी के फुटेज को चेक किया। इसमें एक ऑटो चालक ई-रिक्शा की बैटरी निकालकर लेकर जाता नजर आया। मगर, फिरोज नहीं दिखे। इस पर परिजनों ने फिरोज के अपहरण की आशंका जाहिर की। परिजनों का कहना है कि बैटरी और ई-रिक्शा चोरी करने वाले गैंग ने फिरोज का अपहरण किया है। पीड़ित परिजनों ने थाना लोहामंडी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कॉल डिटेल निकलवा रही पुलिस 
थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल कभी ऑन हो जाता है तो कभी स्विच ऑफ आता है। मोबाइल की लोकेशन पता की जा रही है। कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें