फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ई-रिक्शा और ऑटो की टक्कर, तीन लोग घायल

Thu, 15 Jun 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी मार्ग पर कचहरी के पास बृहस्पतिवार की सुबह ई-रिक्शा और ऑटो की आने सामने टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान एक घायल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा कासगंज से सवारी लेकर मामों गांव जा रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा कचहरी के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार आकाश, निवासी भैसोरों खुर्द, वैभव निवासी मोहल्ला जय-जय राम, शोभना निवासी चर्च कंपाउंड घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने आकाश की हालत गंभीर देख उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें