फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सांप की वजह से बची पति-पत्नी और तीन बच्चों की जान, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 22 Sep 2022 03:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बारिश के दौरान घर में सांप घुस आने से एक परिवार की जान बच गई। सांप के डर से परिवार के लोग जैसे ही बाहर निकले, वैसे ही घर गिर गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। गुरुवार को अलग-अलग क्षेत्रों में मकान और दीवार गिरने से बच्चे समेत दो की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। पशु भी मरे हैं। थाना एका क्षेत्र के गांव नगला मेवा में बारिश के दौरान चंद्रपाल का कच्चा घर गिर गया। एक सांप की वजह से चंद्रपाल, उसकी पत्नी और चार बच्चों की जान बची। 

ऐसे बची परिवार की जान 

बारिश के दौरान चंद्रपाल के घर में सांप घुस आया था। सांप को देखकर बच्चे डर गए। उससे बचने के लिए चंद्रपाल, उसकी पत्नी नीलम तीनों बच्चों सहित घर से बाहर निकल आए। जैसे वे लोग घर से बाहर निकले, भरभराकर उनका घर गिर गया। घर से बाहर आने पर उनकी जान बच गई। चंद्रपाल का कहना था कि बारिश में उनका घर तो गिर गया, लेकिन सांप ने उसके परिवार को बचा लिया।  

यहां भी गिरे मकान 

टूंडला के गांव मुहम्मदपुर में सूरजपाल के मकान की छत वर्षा के कारण गिर गई, जिसमें उनकी लीलावती के हाथ व पैर में चोट आ गई है। फरिहा में सरकारी अस्पताल के सामने यादुवेंद्र का कच्चा घर गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। 

बुधवार रात से सुबह तक हुई बारिश 

बुधवार रात से लगातार हुई बारिश से शहर से देहात तक जलभराव के हालात हो गए। नहरें भी उफना गई, जिससे खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गईं। टूंडला में भारी वर्षा के कारण गांव चुलाहवली स्थित पोखर ओवर फ्लो होने के कारण उसके किनारे स्थित मकान गिरने की स्थिति में आ गए। जिले में बारिश से काफी नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें