फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाजेबाजे के साथ निकाली द्वारिकाधीश शोभायात्रा

Wed, 20 Mar 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजेबाजे के साथ निकाली द्वारिकाधीश शोभायात्रा
विज्ञापन


-रास्ते भर श्रद्धालुओं ने खेली अबीर गुलाल की होली



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। करहल रोड स्थित मंदिर श्री द्वारिकाधीशजी महाराज से बुधवार की शाम भगवान द्वारिकाधीश की शोभायात्रा अबीर गुलाल से होली खेलते हुए निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम भगवान द्वारिकाधीश की शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल हुई। बैंडबाजों की धुनों पर युवा नाचते गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। रास्ते भर अबीर गुलाल की होली खेली गई। हलवाई समाज के तत्वावधान में निकाली गई भगवान द्वारिकाधीश की शोभायात्रा में मुख्य रथ बेहतरीन तरीके से सजाया गया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भगवान द्वारिकाधीश की आरती उतारकर शोभायात्रा में शामिल लोगों के साथ जमकर अबीर गुलाल की होली खेली। करहल रोड मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा करहल रोड, आगरा रोड, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड, लैनगंज, घंटाघर चौराहा, रायजादा रोड, कृष्णा टाकीज रोड, बड़ा चौराहा होती हुई मंदिर द्वारिकाधीश पहुंची। संयोजक केके गुप्ता, अध्यक्ष नारायण गुप्ता, अरुण गुप्ता, राकेश गुप्ता एडवोकेट, ज्ञान गुप्ता, हरीशंकर गुप्ता, संजीव गुप्ता, विशाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें