फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः कोरोना वायरस के चलते द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन

Tue, 16 Jun 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

अब सुबह-शाम एक-एक घंटा ही दर्शन देंगे राजाधिराज
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व विख्यात ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर के विधि व मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि लॉकडाउन के बाद 10 जून से श्री द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन भक्तों के लिए खोले गए। 
विज्ञापन


अभी तक भक्तों को केवल दो झांकियों के ही दर्शन हो पा रहे हैं। सुबह 9.30 से 11 बजे तक राजभोग और शाम को 6 से 7 बजे तक शयन के दर्शन हो रहे हैं। बीते चार दिन तक डेढ़ घंटे की अवधि में दर्शनार्थियों की संख्या उम्मीद से कम होने के बाद मंदिर प्रबंधन ने समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

मंदिर के बृजेश कुमार महाराज और कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज से मिले निर्देशों के अनुसार दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि नए परिवर्तन के तहत 15 जून को सुबह राजभोग के दर्शन 10 से 11 बजे तक और शयन के दर्शन शाम 6 से 7 बजे तक विधिवत रूप से खुलेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें