फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक, वर्दी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस और एसओजी प्रभारी को संयुक्त कार्रवाई में एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। शुक्रवार रात पुलिस गश्त पर थी, इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक पुलिस की वर्दी पहने हुए रेलवे स्टेशन गेट पर खड़ा हुआ है । जो पूरी तरह से फर्जी है । सूचना पर एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह और एसएचओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विपिन कुमार पुत्र रछपाल निवासी नगला उमर शिकोहाबाद बताया। युवक ने पुलिस को पूछताछ में जो जानकारी दी, उसे सुन कर पुलिस भी हैरान रह गई। इस मामले में नगर की एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले शिक्षक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पुलिस की वर्दी, मोबाइल, एक अपाचे बाइक और फर्जी मोहर बरामद की है। इसके साथ ही लोगों को ठगी करके फर्जी नौकरियों के नाम पर ठगने की बात भी सामने आई है । पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक ऐसआर कोचिंग सेंटर का शिक्षक भी शामिल है जो मैनपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें