भिंड के गांव भारौली निवासी धर्मवीर ने थाने में तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार को वह खलासी रोहित सिंह निवासी कल्याणपुर के साथ भिंड जा रहे थे। थाना क्षेत्र में गांव घिटोली के पास बाइक सवारों ने बराबर आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। वह चुपचाप आगे बढ़ने लगे, वह एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुके, तभी नशे में धुत तीनों युवकों ने वहां आकर गालियां दीं। विरोध करने पर उन्हें व खलासी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। तहरीर पर कांकन निवासी भोलू, भूपेंद्र और महावीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।