कासगंज। नगपालिका परिषद कासगंज के कर्मियों का पेंशन, फंड, वेतन, बोनस आदि का बकाया नगरपालिका पर था। सका भुगतान नहीं हो पा रहा था। पालिकाकर्मियों की कई बार हड़ताल भी हुई।अब उन्हें भुगतान मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शासन ने 3.36 करोड़ की धनराशि जारी की है।नगरपालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी एवं उनके प्रतिनिधि पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे ने शीघ्र ही कर्मियों के बकाए के भुगतान के निर्देश पालिका के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब कर्मियों की बकाए की समस्या का समाधान हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों का करीब सवा दो करोड़ रुपये का बकाया है। नियमित कर्मियों का एक माह का वेतन भुगतान करीब 58 लाख का लंबित है। इसके अलावा कर्मियों का 14 लाख रुपये का बोनस बकाया है। संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान का भी 27 लाख रुपये बकाया है। पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने बताया कि अब शीघ्र ही कर्मियों के बकाए के भुगतान होंगे। जिससे परेशान कर्मियों को राहत मिल सकेगी।