रंजिश के चलते युवक को पीटा, दांत तोड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। गांव नगला कुआं में रंजिश के चलते आरोपियों ने एक युवक की पिटाई की। युवक के दांत तक तोड़ दिए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। वहीं मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला कुआं के रहने वाले सर्वेश कुमार का पुत्र शिवम रविवार की सुबह अस्पताल से घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में गांव के राहुल सिंह और गोविंद निवासी गांव सुलखनपुर ने उसे रोक लिया। उक्त लोग उस से रंजिश मानते हैं। आरोपियों के साथ दो अन्य लोग भी थे। सभी ने लाठी डंडे से पुत्र को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके मुंह पर सरिया मारकर दो दांत भी तोड़ दिए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।