रंजिश के चलते पिता पुत्रियों को घर में घुसकर पीटा
-गांव रतनपुर में हुई घटना, छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव रतनपुर में रंजिश के चलते आरोपी लाठी-डंडे लेकर एक घर में घुस आए। घर में मौजूद गृहस्वामी और पुत्रियों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी दया किशन 17 अगस्त की शाम को घर पर थे। तभी रंजिश के चलते रामप्रताप, रामलडै़ते, राजीव, अंकित, प्रदीप और मुरारी लाल लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आते ही गालीगलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर पुत्री रेनू, ज्योती और बबली बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर घर के बाहर ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।