फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नशे में धुत युवकों ने ट्रक चालक को पीटा

Fri, 28 Jun 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में आगरा की ओर से एक ट्रक इलेक्ट्राेनिक्स का सामान लादकर कहीं जा रहा था। रास्ते में एक ढाबा पर चालक और खलासी ने खाना खाया। वहां नशे में धुत बाइक सवार दो लाेगों से उनका विवाद हो गया। जिसे ढाबा पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था, लेकिन देवी रोड बाईपास पर पहुंचते ही नशे में धुत दोनों युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ पीछा करते हुए आए और ट्रक को रुकवा लिया। ट्रक रुकते ही चालक को गाड़ी से खींचने लगे और पीटना शुरू कर दिया। खलासी भी बचाव में आया तो उसे भी पीटने लगे। इस बीच मार्ग से गुजर रहे अन्य ट्रक रुके तो बाइक सवार हमलावर वहां से धमकाते हुए आगे की ओर भाग निकले। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर वहां से चला गया। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें