फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को आए दिन पीटता है शराबी पति

Sun, 01 Oct 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। निटावली गांव निवासी एक महिला शराबी और जुआरी पति से तंग आ कर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपी। इसमें उसने पुलिस को बताया कि पति आए दिन मारता पीटता है। सास से शिकायत की तो दोनों ने मिलकर पीटा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के निटावली गांव निवासी मीना कुमारी ने बताया कि पति गौरव शराब पीने का आदी है। वह जुआ भी खेलता है। इस कारण घर की माली हालत अच्छी नहीं है। जब भी वह बुरी लत छोड़ने की बात कहती है तो उसे गालियां देकर पिटता है। मदद के लिए जब उसने सास कस्तूरबा देवी से शिकायत की तो वह भी उसके पति के साथ हो गईं। इस दौरान दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आए दिन दी जाने वाली प्रताड़ना से वह तंग आ चुकी है। पति और सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल मीना का मेडिकल कराया। आरोपी पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें