फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताज के समीप नशे में दौड़ाई कार, मची अफरा-तफरी; तोड़ दिए मार्बल के डिवाइडर

Fri, 19 Jan 2024 09:59 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शिल्पग्राम बैरियर पर नशेबाज युवकों ने कार को बुरी तरह दौड़ा दिया। कार से यहां लगे मार्बल के डिवाइडर को तोड़ दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। 
 
विज्ञापन
Agra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट के पास शिल्पग्राम बैरियर पर बृहस्पतिवार रात को युवकों ने नशे में कार दौड़ा दी। फुटपाथ पर चढ़ने के बाद कार ने मार्बल के डिवाइडर तोड़ दिए। पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन 12:00 बजे हुई। कार में तीन युवक फतेहाबाद मार्ग की तरफ से जा रहे थे। ताजमहल पूर्वी गेट मार्ग पर तेज रफ्तार में कार दौड़ाने लगे। इससे वह बेकाबू हो गई। कार फुटपाथ पर चढ़ने के बाद मार्बल स्टोन के डिवाइडर तोड़ते हुए दीवार से टकरा गई। आवाज सुनकर बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी आ गए। पुलिसकर्मियों ने कार में बैठे युवकों को बाहर निकाला।

एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया कि युवक नशे में हैं। उनको हिरासत में लिया गया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है तीनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्हें धांधुपुरा जाना था। मगर, कार को तेज गति से दौड़ाने लगे। इससे हादसा हो गया। लोगों ने यह भी बताया कि शादी में आए युवकों ने बरात में भी जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें