सहावर। क्षेत्र के ग्राम नाथूपुर में शराब के नशे में युवक छत से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
छत से गिर कर मौत अमन (23) निवासी नाथूपुर की हुई। वह बृहस्पतिवार की शाम लगभग 9 बजे शराब के नशे में गाली गलौज करता हुआ छत पर चढ़ गया। नशे में होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छह से पड़ोस के मकान में गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि युवक नशे की स्थिति में था, जिसके कारण वह छत से गिर गया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।