बाह। बड़ागांव में शराब के नशे में घुसे पड़ोसियों द्वारा की गई गाली गलौज का विरोध करने पर कुल्हाड़ी और चाकू के प्रहार से महिला का सिर फोड़े जाने का मामला सामने आया है। बड़ा गांव की प्रीती ने पुलिस को बताया सोमवार रात 8 बजे वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी शराब के नशे में घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। सिर में चाकू और कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गये। बाह पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।