मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त अनीता ने औषधि निरीक्षक फिरोजाबाद को मैनपुरी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। आदेश की प्रति सहायक आयुक्त द्वितीय (खाद्य) कार्यालय को भेजी गई है।
मैनपुरी में औषधि निरीक्षक के पद पर तैनात उर्मिला अग्रवाल उपचार के लिए दो माह के अवकाश पर हैं। इससे विभागीय कार्य, फार्मासिस्टों का सत्यापन कार्य प्रभावित हो रहा था। औषधि निरीक्षक फिरोजाबाद देशबंधु विमल को मैनपुरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।