फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधि विभाग का फव्वारा दवा बाजार में छापा, मचा हड़कंप, राजस्थान-हरियाणा से जुड़ा है मामला

Thu, 10 Dec 2020 01:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
गर्भपात कराने वाली दवाओं की किट की जांच के लिए आगरा औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई की। टीम ने फव्वारा स्थित माधव ड्रग हाउस और एके इंटरप्राइजेज पर छापा मारा। यहां गर्भपात के लिए उपयोग होने वाली दवाओं की किट की खरीद-फरोख्त की जांच की गई।
विज्ञापन




टीम ने दवा विक्रेताओं के कंप्यूटर से हार्ड डिस्क जब्त की है। औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि हरियाणा और राजस्थान में भ्रूण लिंग जांच करने वाले गैंग भ्रूण लिंग जांच के बाद गर्भपात कराने के लिए इन दवाओं का गैर कानूनी तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। 

राजस्थान और हरियाणा में ऐसे मामले पकड़ में आने के बाद जानकारी मिली कि गर्भपात कराने वाली दवाओं की किट गैंग द्वारा आगरा से खरीदी गईं हैं। इस पर दोनों मेडिकल स्टोर के यहां दवाओं की खरीद और बेचने की जानकारी के लिए कंप्यूटर से हार्ड डिस्क बरामद करने के बाद इसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि डाटा में कहीं छेड़छाड़ तो नहीं की है। इसकी रिपोर्ट राजस्थान और हरियाणा सरकार को भी दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें