पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में गंगा में नाव पलटने से बहे युवक का शव 21 दिन बाद कादरगंज के निकट बरामद हो गया।
ग्राम बरौना में 30 जनवरी को नाव से 16 किसान अपने खेतों में काम करने के लिए नदी के दूसरी ओर गए थे। शाम जब किसान वापस आ रहे थे, तभी नाव पलट गई। चीखपुकार सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने मशक्कत कर गंगा में डूब रहे किसानों को बचा लिया। लेकिन एक युवक सुरेंद्र (17) पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बरौना को ग्रामीण नहीं निकाल सकें और वह गंगा की धार में बह गया। उसकी लगातार गोताखोर तलाश कर रहे थे। शनिवार की सुबह सुरेंद्र सिंह का शव कादरगंज के निकट गंगा में मिल गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकेर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।