फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात घंटे तक हुई रिमझिम बारिश, पारा गिरा

Tue, 22 Jul 2025 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सात घंटे तक हुई रिमझिम बारिश से पारा गिर गया। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले में दो दिन के बाद रविवार देर रात मौसम ने करवट बदल ली। देर रात तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। तड़के 4 बजे से बारिश शुरू हुई। सुबह 8 बजे तक लगातार बारिश होती रही। कुछ देर के लिए बारिश थमी और फिर से बरसात शुरू हो गई। पूरे दिन कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। दोपहर एक बजे बारिश का दौर थमा। बारिश के चलते रेलवे रोड, गांधी मूर्ति, सोरों गेट क्षेत्र में जलभराव हो गया। बारिश के बाद पारे में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम पारा 32 डिग्री रहा। गंजडुंंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा में भी काफी देर तक बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें