फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बसों में चालक नहीं लगा रहे परिवार के फोटो

Wed, 26 Feb 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में रोडवेज बसों एवं व्यावसायिक वाहनों में परिवहन विभाग के आदेशों का पालन नहीं हो रहा। वाहनों पर लगे डैशबोर्ड पर चालक अपने परिवार का ग्रुप फोटो लगाने में रुचि नहीं दिखा रहे। शासन के इस आदेश का पालन कराने में विभाग भी गंभीर नजर नहीं आ रहा। परिवहन विभाग ने बीते वर्ष अप्रैल माह सभी सरकारी, प्राइवेट वाहनों के चालकों को अपने वाहनोंं के डैशबोर्ड पर पत्नी-बच्चाें सहित खुद की संयुक्त फाेटाे लगाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन जिले में रोडवेज निगम की बसों एवं व्यावसायिक वाहनों में इसका पालन नहीं हो रहा है। यह आदेश इसलिए दिया गया था कि चालक के सामने परिवार की तस्वीर प्रदर्शित रहेगी तो वह गलत तरीके से वाहन नहीं चलाएंगे। इससे हादसों में कमी आएगी। शासनादेश को 10 माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक अधिकांश चालकों को इसकी जानकारी नहीं हैं। शासन ने आदेश जारी कर सख्ती से पालन कराने के निर्देश थे, लेकिन उप संभागीय परिवहन विभाग ने इसका अनुपालन कराने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें