फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चालक व परिचालक वर्दी पर लगाएंगे नेम प्लेट

Tue, 06 Aug 2024 04:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज चालक व परिचालक को वर्दी के साथ ही नेम प्लेट भी लगाना आवश्यक है। इसके लिए चालक व परिचालकों को निर्देशित किया गया है। सचल दल प्रभारी चेकिंग के दौरान यात्रियों की टिकट, चालक-परिचालकों की वर्दी और उस लगी नेमप्लेट भी देखेंगे। निर्देश दिए गए हैं इस मामले में किसी भी प्रकार का कोताही नहीं बरती जाए। रोडवेज के चालक व परिचालक वर्दी के साथ नेमप्लेट भी लगाएंगे। रोडवेज बस में यात्रा करते समय यात्रियों को होने वाली परेशानी के बाद उनको शिकायत करने के लिए चालक और परिचालक का नाम पता करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। चालक और परिचालक के आचरण की शिकायत करने में अब नेमप्लेट का सहारा उनको मिलेगा। इससे चालक व परिचालक भी यात्रियों के साथ नम्र व्यवहार करेंगे, उन्हें अपनी शिकायत का भय रहेगा। सचल दल प्रभारी चेकिंग के दौरान उनकी वर्दी पर नेमप्लेट भी चेक करेंगे। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि निर्देश का पालन कराने के लिए सभी चालकों व परिचालकों को निर्देशित किया है। साथ ही उनसे कहा गया है कि निर्देश का पालन करने में तनिक भी कोताही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें