फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्रों को बचाने के लिए रोडवेज बस रोकने पर चालक से हाथापाई, अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बासौनी के मुरलीपुरा गांव के अनिल कुमार भदावर डिपो बाह में बस चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे के करीब वह वर्कशॉप से बस अड्डे के लिए बस लेकर निकले थे। कैंजरा रोड पर स्कूली बच्चे सड़क पार कर रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने बस रोकी थी। तभी आए एक व्यक्ति से बस रोके जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने 4-5 लोग बुला लिए। उन्होंने उसके साथ हाथापाई और अभद्रता कर दी। हाथापाई और मारपीट की सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने चालक अनिल कुमार का मेडीकल कराया है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया रोडवेज बस चालक ने अपने साथ अभद्रता एवं हाथापाई की शिकायत की थी। बाह पुलिस ने मेडिकल कराया है। जांच में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें