फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बरेली- मथुरा हाईवे पर बुटला मोड़ के पास बुधवार रात तेज रफ्तार वाहन और बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में बोलेरो चालक मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। दोनों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

म्यांसुर सहावर निवासी मोहित राघव (27) पुत्र ऋषिपाल अपने दोस्त नगला भगत निवासी अजय कुमार और जयसिंह के साथ बरेली के आंवला गया था। वहां से लौटते समय बुटला मोड़ के पास सामने से उसके बोलेरो और एक भारी वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में घायलों के चीख पुकार मचने पर एक अन्य वाहन सवार लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। तब तक मोहित की मौत हो चुकी थी।
इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव कब्जे में लेकर घायल अजय और जयसिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया। दोनों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर रिश्तेदार घायलों को लेकर बरेली चले गए। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि दूसरा वाहन कौन सा था। मृतक के भाई शिवाजी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मोहित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें